TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

शराब के नशे में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक पर हमला, अस्पताल में भी आरोपी ने किया हंगामा

On: September 2, 2026 10:21 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। कोडमदेसर से प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे युवकों के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जुनागढ़ स्थित हनुमान मंदिर के पास एक युवक ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से युवक के चेहरे और पैर पर चोटें आईं। मामले में कोटगेट थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पुरानी गिन्नाणी निवासी रोहित सुथार 30 अगस्त की शाम अपने दोस्त पंकज और पंकज के परिचित लालसिंह के साथ कोडमदेसर प्रसाद चढ़ाने गया था। वहां लालसिंह ने शराब पी और रोहित को भी शराब पिलाने का प्रयास किया। इसके बाद तीनों बीकानेर के लिए रवाना हुए। रास्ते में लालसिंह कथित तौर पर चलती गाड़ियों में बैठे लोगों को गालियां देने लगा। जुनागढ़ के पास पहुंचने पर उसने गाड़ी रुकवाई और कहा कि गली में उसका एक दुश्मन रहता है, जिसे वह जान से मार देगा। रोहित और पंकज ने उसे रोकने का प्रयास किया तो लालसिंह ने पंकज से धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। रोहित ने लालसिंह को पकड़कर जमीन पर गिराया और शांत कराने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान लालसिंह ने कमर के पीछे से चाकू निकाल लिया और रोहित पर हमला कर दिया। चाकू के वार से रोहित के पैर पर चोट लगी और उसकी शर्ट भी फट गई। इसके बाद आरोपी ने रोहित के बाल पकड़कर उसके चेहरे पर चाकू से वार किया, जिससे चेहरे पर चोट आई। घटना से डरकर पंकज वहां से चला गया।
घायल रोहित को बाद में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। आरोप है कि लालसिंह भी अस्पताल पहुंच गया और नशे की हालत में स्टाफ से विवाद करते हुए हंगामा करने लगा। अस्पताल स्टाफ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार रोहित के बाएं गाल और नाक पर पट्टी लगी थी, जबकि बाईं आंख पर सूजन और नीलापन दिखाई दिया। दाएं कूल्हे के नीचे खरोंच का निशान भी मिला। रिपोर्ट के आधार पर कोटगेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई प्रवीण वैष्णव को सौंपी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें