चौमूं। मानव जन जागृति संस्थान की ओर से आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में पवन कुमार राठी को सम्मानित किया गया। राठी को यह सम्मान 32 वर्षों से निरंतर शिक्षण सेवा, बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम तथा सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में राज्यभर से चयनित 50 शिक्षकों का सम्मान किया गया। राठी को शॉल, साफा, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।








