न्यायालय परिसर में मनाया गया 71वां संविधान दिवस

71st Constitution Day celebrated in the court premises
Spread the love

बीकानेर। जिला एवम् सेशन न्यायाधीश महोदय मदनलाल भाटी के निर्देशन में न्यायालय के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आज संविधान अंगीकृत दिवस मनाया गया। जिसमें न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारीगण व प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण द्वारा भाग लिया गया। जिला एवम् सेशन न्यायाधीश मदनलाल भाटी द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना व भारत के संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों का पाठन किया गया। साथ ही उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण को भारत के संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों का पालन करने की शपथ भी दिलवायी गई। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पवन कुमार अग्रवाल बीकानेर द्वारा न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण को ऑनलाईन वैबेक्स के माध्यम से संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों का पालन करने की शपथ भी दिलवाई गई। उनके द्वारा बताया गया कि माननीय रालसा के निर्देशानुसार संविधान सप्ताह 26 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2020 तक मनाया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक लोगों को संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकार व मूल कर्तव्यों की जानकारी प्रदान किए जाने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे तथा मोबाईल वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जावेगा।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply