केन्द्रीय करागृह में बंदीगण के साथ मनाया गया 71वां संविधान दिवस

71st Constitution Day celebrated with captives at Central Prison House
Spread the love

बीकानेर। जिला एवम् सेशन न्यायाधीश मदनलाल भाटी के निर्देशानुसार बीकानेर के केन्द्रीय कारागृह में पवन कुमार अग्रवाल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश) द्वारा बंदीगण के साथ संविधान अंगीकृत दिवस मनाया गया। जिसमें केन्द्रीय कारागृह के बंदीगण व कारागृह स्टाफ द्वारा भाग लिया गया। पवन अग्रवाल द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना व भारत के संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों का पाठन किया गया। साथ ही बंदीगण को भारत के संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों का पालन करने की शपथ भी दिलवायी गई। पवन कुमार अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर द्वारा बताया गया कि संविधान सप्ताह २६ नवम्बर से 2 दिसम्बर 2020 तक मनाया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकार व मूल कर्तव्यों की जानकारी प्रदान किए जाने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। उक्त कार्यक्रम में केन्द्रीय कारागृह के अधीक्षक परजीत सिंह सिद्धु, जेलर अल्लादीन खां, केन्द्रीय कारागृह स्टाफ व निजी सचिव अहमद अली मौजूद रहें।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply