बीकानेर संभाग में 8 पॉजिटिव

This night's corona report ...
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर संभाग में कोरोना से संक्रमित रोगियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। गुरूवार देर शाम आई रिपोर्ट में चूरू में 8 पॉजिटिव आने की सूचना आ रही है। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि रतनगढ़ के वार्ड १ का एक व्यक्ति वार्ड 33 का 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये दोनों व्यक्ति मुम्बई से लौटे हुए प्रवासी है। इसी प्रकार बीदासर के पारेवड़ा गांव के दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। दोनों महाराष्ट्र से लौटे हुए प्रवासी है। वहीं सुजानगढ़ के जैतासर गांव के दो व्यक्ति तथा जोगलिया गांव का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। ये तीनों व्यक्ति तमिलनाडु से लौटे हुए प्रवासी है। इसके अलावा चुरू के खंडवा का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जो मुम्बई से लौटा है। चूरू में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 59 तक पहुंच गया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply