रामदेवरा से दर्शन कर लौट रही एक गाड़ी पलटी, 9 जने घायल

Tractor-trolley crushed the young man distributing the newspaper, died on the spot
Spread the love

बीकानेर। रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की कार देर रात पलट गई। यह हादसा पोकरण के पास हुआ। चूरू के बीदासर से रामदेवरा दर्शन करने के लिए एक परिवार के नौ जने एक गाड़ी में सवार थे। जो दर्शन कर वापसी के लिए रवाना हुए। रामदेवरा से रवाना होते ही पोकरण के पास पशु आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे इसमें सवारा नौ जने घायल हो गए। जिन्हें पीबीएम अस्पताल भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर है जबकि सात अन्य को भी चोट लगी है। राहगीरों ने जब इस घटना को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। वहीं से घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। घायलों में बीदासर निवासी राकेश, उसकी पत्नी सुमन, कांता, इंद्रचंद, राजूदेवी, सीतादेवी, शांति देवी, लक्ष्मीनारायण शामिल है। घटना की जानकारी मिलने पर हरिकिशन राजपुरोहित, रमेश व्यास, मनोज सारस्वत आदि अस्पताल पहुंचे। वहां घायलों को तुरंत एक्स-रे व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.