पतंग उड़ाना एक युवक को पड़ा महंगा, करंट से मौत

Another tanker of 10 KL oxygen arrived on Saturday
Spread the love

बीकानेर। गंगाशहर में रहने वाले एक युवक को पंतग उड़ाने इतनी मंहगी पड़ी की जान ही चली गई। जानकारी के अनुसार गंगाशहर के पाबू चौक में रहने वाले पुरानी लाई पुगलिया गली निवासी अश्विनी बैद पुत्र कांतिलाल बैद अपने दोस्त की छत्त पर पतंग उड़ाने गया हुआ था। पतंग तार में फंसी, जिसे निकालने की कोशिश में वह तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर छत्त से नीचे गिर गया। उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां रात नौ बजे दौराने इलाज उसकी मौत हो गई। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि उसका काफी शरीर करंट से झुलस गया था। वहीं सिर पर भी गंभीर चोटें आईं।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply