रामदेवरा पदयात्रियों की सेवा लौट कर रहे सेवादारों की कार-डंपर में भिड़ंत, 8 लोग घायल

Spread the love

बीकानेर। रामदेवरा पदयात्रियों की सेवा कर अपने घर लौट रहे सेवादाओं की कार व डंपर में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार 8 लोग घायल हो गए। जिनमें चार को जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तथा 4 घायलों को बीकानेर पीबीएम रैफर किया गया है। यह हादसा बीती देर रात नोखा के काकड़ा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बीदासर के मौलासर गांव निवासी एर्टिगा में सवार 8 व्यक्ति पैदल यात्रियों के संघ में भोजन सेवा करके अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान नोखा उपखण्ड के काकड़ा गांव के पास सडक़ हादसा हो गया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे की सूचना मिलने पर नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्रोई जिला अस्पताल पहुंचे।
इन्हें किया बीकानेर रैफर
मोलासर निवासी रामधन गोदारा, कालूराम जाट, रामसिंह राजपूत, झंवरीलाल जाट
प्राथमिक उपचार के बाद दी छुट्टी
शंकर लाल, कृष्ण गोदारा, जसराज व एक अन्य को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.