


बीकानेर। बीकानेर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पूरी रणनीति बनाने तथा तस्दीक होने के बाद जामसर बस स्टैण्ड पर आरोपी मालासर निवासी रामकिशन जाट पुत्र भंवरलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन पिस्टल, एक देशी पिस्तौल व 105 राउण्ड के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रहलाद कृष्णिया ने बताया कि आरोपी लम्बे समय से पुलिस के रेडार पर था। इसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार को आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ दस से ज्यादा मामले दर्ज है तथा उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है। उनके मुताबिक अवैध हथियारों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही थी। पिछले दिनों नोखा में व्यापारी पर हुई फायरिंग के मामले में आरोपी अशोक को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान हथियार संबंधी जानकारी मिली थी। उसके आधार पर पूरी जांच पड़ताल, अवैध हथियारों से संबंधित सूचनाओं का संकलन किया गया। उसके आधार पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई।