घने कोहरे से लिपटा बीकाणा, बढ़ी ठिठुरन, वाहनों के पहिये थमे

Bikana wrapped in dense fog, chill increased, wheels of vehicles stopped
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर में दिसम्बर की शुरूआती तारीख पर अलसुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। शुक्रवार को अलसुबह कोहरा इतना अधिक था कि सडक़ मार्गों पर विजिबिलिटी इतनी अधिक कम रही कि हाथ को हाथ दिखाई नहीं दे पा रहा था। जिसके चलते हाइवे पर वाहनों की गति नहीं के बराबर रही तथा दिन में भी चालकों को वाहनों की हैड लाइट्स का सहारा लेना पड़ गया। वहीं घने कोहरे की वजह से हाइवे के किनारे वाहनों की लम्बी कतारें भी देखने को मिली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। वैसे-वैसे धीरे-धीरे कोहरा छंटने लगा तथा थोड़ी देर के लिए धूप भी निकली। किंतु इसके बावजूद सडक़ोंं पर हमेशा की अपेक्षाकृत वाहनों की संख्या बहुत कम नजर आई। दूसरी ओर कोहरे के प्रकोप के चलते शुक्रवार को बीकानेर में न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में 77 फीसदी नमी बनी रही। जबकि 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रूक-रूककर हवा चल रही थी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.