ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो गाड़ी, दो घायल

Uncontrolled Innova car collided with tree, three injured
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जंक्शन में ओवरब्रिज पर बीती रात करीब 9.30 बजे एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से दो जने घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। एंबुलेंस 108 ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पंडितावाली गांव का अमित कुमार अपने फुफेरे भाई के साथ किसी काम से बोलेरो गाड़ी पर जा रहा था। इस दौरान जंक्शन ओवरब्रिज के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वह दोनों घायल हो गए। जंक्शन थाना से एएसआई शिवनारायण ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करवाया। इससे पहले घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि घायल इंटरनेट फाइबर कंपनी में काम करते हैं।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.