शादी से लौट रहे दंपती को मारी बोलेरो ने टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

Bolero hits couple returning from wedding, husband dies, wife injured
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र में बीती रात शादी समारोह में शरीक होकर मोटर साइकिल पर वापस अपने घर लौट रहे दंपत्ति को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। दरअसल, मामला पांचू पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां खारा गांव निवासी बनवारी लाल पुत्र बंशीलाल व उसकी पत्नी बसंती शादी समारोह में गए हुए थे। शादी समारोह में शामिल होकर ये दोनों मोटर साइकिल पर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बनवारी लाल की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी बसंती घायल हो गई। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.