






बीकानेर। नगर निगम अधिकारियों व भाजपा पार्षदों के बीच कुछ समय से चल रहा विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर एक ओर पार्षद नाराजगी जताते हुए विरोध में जुट गए है वहीं दूसरी अधिकारियों के पक्ष में निगम के सभी कार्मिकों ने एकजुट होकर कार्य बहिष्कार किया। वहीं आज हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है कि अगर आज शाम तक प्रशासन मांगे नहीं मानता है तो कल से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप रहेगी। कर्मचारी नेता अशोक व्यास व शिवलाल तेजी ने बताया कि भाजपा के पार्षद आये दिन कर्मचारियों के साथ बदतमीजी के साथ पेश आते है और झगड़ा व मारपीट करते है। उन्होंने बताया कि पार्षदों की यह तानाशाही हम नहीं चलने देंगे। शिवलाल तेजी ने बताया कि इस कोरोना महामारी हम नहीं चाहते कि शहर गंदगी से अटा रहे, लेकिन हमें मजबूरी में कार्य बहिष्कार करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन आज शाम तक हमारी मांगे नहीं मानता है तो कल से सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।