आशापुरा सेवा समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन

Spread the love

बीकानेर। आशापुरा सेवा समिति (पोकरण) ट्रस्ट की पूगल रोड स्थित भाया महाराज के गोदाम में शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से ट्रस्ट को पोकरण धर्मशाला परिसर के पास 3000 वर्ग मीटर भूमि लोक कल्याणकारी कार्यों को संपादन के लिए आवंटित करवाने पर मंत्री डॉ. बीडी कल्ला का आभार जताया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका पोकरण के पूर्व अध्यक्ष आनंदी लाल गुचिया का भी आभार जताया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आसोज माह में पोकरण स्थित आशापुरा मंदिर में होने वाले मेले में मंत्री डॉ. बीडी कल्ला का अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही नगर पालिका पोकरण द्वारा जारी डिमांड पत्र के लिए राशि जमा करवाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में ट्रस्टी सुनीता बिस्सा, अध्यक्ष गजानंद बिस्सा, राजकुमार बिस्सा, जयकिशन आचार्य, राम व्यास, मुकेश बिस्सा, रविप्रकाश बिस्सा, हिम्मत बिस्सा, गोपाल बिस्सा आदि मौजूद रहे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.