


अलर्ट भारत समाचार, बीकानेर। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई व दो दर्जन यात्री घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर कस्बे में सोमवार को यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा 36 आरबी के निकट हुआ। जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। जबकि दो दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसकी इत्तिला मिलने के बाद मौेके पर पुलिस पहुंची।