जयनारायण व्यास कॉलोनी में पहुंचे ऊंट, लोगों में डर, पेड़ों को पहुंचा रहे है नुकसान

Camels reached Jaynarayan Vyas Colony, fear among people, harming trees
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी बीती रात अचानक घुस आए ऊंटों के टोले से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को व्यास कॉलोनी क्षेत्र स्थित महारानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास अचानक दर्जनों ऊंट पहुंच गए। एक साथ इतने ऊंटों को देखकर कॉलोनी के लोग चकित भी थे। वही इनसे नुकसान की आशंका लेकर भयभीत नजर आए। स्थानीय पार्षद संजय गुप्ता की ओर से पार्क के सौन्दर्यकरण को लेकर महानी लक्ष्मीबाई पार्क तथा असपास में बड़ी संख्या में लगाए पौधों को इन ऊंटों की वजह से नुकसान की आशंका जताई गई है। कॉलोनी के लोगों ने ऊंटों से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.