


बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र के सहजरासर में भारतमाला रोड़ पर ट्रक के पीछे से कार भिड़ गयी। हादसे में कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। जानकारी के अनुसार हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं तीन घायल हुए है। जिनमें महिला गंभीर बताई जा रही है। आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय श्रवण के रूप में हुई है। वहीं घायल 30 वर्षीय सीमा, कार्तिक 6 साल, मुकेश 21 निवासी रावतसर के रूप में हुई है।