जयपुर रोड हाईवे पर कार पलटी, महिला की आई गंभीर चोटें, चार अन्य घायल

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार आर्मी जवान की पत्नी के गंभीर चोट आई है वहीं चार अन्य को चोंटे आई है। यह परिवार बीकानेर से कानपुर जा रहा था। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह इंडियन आर्मी का जवान प्रभात छुट्टी मिलने पर अपने परिवार के साथ कानपुर जा रहा था। रास्ते में अचानक उसकी कार पलट गई। कारण का अभी पता नहीं चला है लेकिन कार पलटते-पलटते काफी दूर जा गिरी। कार करीब सौ फीट दूर जाकर गिरी। कई बार पलटने के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पांच जनों में एक महिला प्रियंका पत्नी प्रभात को गंभीर चोट आई है। कार में बच्चे भी थे, जिन्हें मामूली चोट आई है। घायलों को तुरंत श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सेरुणा से नेशनल हाइवे की टीम मौके पर पहुंची। कार को हटाया गया। बाद में पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.