पशु को बचाने के चक्कर में कार पलटी, एक की मौत, दूसरा घायल

Car overturns while trying to save animal, one dead, another injured
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर में अनियंत्रित होकर एक गाड़ी पलट गई। हादसे में एक जने की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसा पशु को बचाने के चक्कर में हुआ। मृतक सरदारशहर के कल्याणपुरा पुरोहितान का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा कल शाम को जयपुर रोड पर हेमासर गांव के नजदीक हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरदारशहर के कल्याणपुरा पुरोहितान निवासी किशन सिंह (37) और बाबू सिंह राजपुरोहित कार में सवार होकर आ रहे थे। जयपुर रोड पर हेमासर के नजदीक अचानक गाड़ी के आगे आवारा पशु आ जाने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में किशन सिंह की मौत हो गई। जबकि उसका साथी बाबू सिंह राजपुरोहित घायल हो गया। जिसको जयपुर रैफर किया गया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.