इस अंदाज में मनाया सीएम का जन्मदिन… देखे पूरी खबर

CM's birthday celebrated in this fashion
Spread the love

बीकानेर। अशोक गहलोत फैन्स क्लब द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 69वें जन्मदिन सादगीपूर्णत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर सरेह नत्थाणिया स्थित गौशाला में गोवंश को गुड़ खिलाया गया तथा गजनेर रोड स्थित श्री भूतनाथ मंदिर श्मशान भूमि ट्रस्ट परिसर में पक्षियों को चुग्गा डाला गया। क्लब संयोजक तथा यूथ कांग्रेस के बीकानेर पश्चिम के उपाध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया है, इसके मद्देनजर संस्था द्वारा जीव सेवा के कार्य किए गए। गायों को गुड़ तथा पक्षियों को चुग्गा डाला गया। क्लब के मनोज कुमार शर्मा ‘मन्नू सेवगÓ ने बताया कि संकट के इस दौर में अनेक संस्थाएं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। इस दौर में गोवंश एवं पक्षियों के लिए भी अशोक गहलोत फैन्स क्लब द्वारा भी विशेष प्रयास किए गए। होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास ने कहा कि जीव मात्र की सेवा मनुष्य का सर्वोच्च धर्म है। इस सिद्धांत पर संस्था द्वारा अनवरत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के शुभचिंतकों द्वारा पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्र हुए। इसी श्रृंखला में ठंगाल भैरव में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा कोरोना संक्रमण के शीघ्र समाप्त होने के साथ मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस दौरान गौरव व्यास, गोपाल कृष्ण पारीक, रवि कलवाणी, बुलाकी सेवग, आनंद सुथार एवं पंकज सुथार मौजूद रहे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *