बेहतर यात्री सुविधाओं के कारण बीकानेर रेल मंडल पर यात्री आय में निरंतर वृद्धि

Continuous increase in passenger income on Bikaner Railway Division due to better passenger facilities.
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर रेल मंडल द्वारा रेल यात्रियों के सुरक्षित, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा को सुनिश्चित करने का प्रयास लगातार किया जाता रहा है। रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है। इससे बीकानेर मंडल पर यात्री भार एवं यात्री आय में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्ष 2023-24 के प्रथम पांच माह अर्थात अप्रैल से अगस्त 2023 तक बीकानेर मंडल को 249.83 करोड़ रुपए की यात्री प्राप्त हुई जो कि पिछले वर्ष 2022 में इसी अवधि के दौरान प्राप्त आय 216.28 करोड़ रुपए से 15.51 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान यात्रियों की संख्या 192.74 लाख भी पिछले वर्ष के 157.38 लाख के मुकाबले 22.47 प्रतिशत अधिक रही। इन पांच माह के दौरान बीकानेर मंडल की कुल आय जिसमें यात्री आय, माल भाड़ा, अन्य कोचिंग आय में भी बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि के दौरान बीकानेर मंडल की कुल आय रुपए 545.00 करोड़ रही जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान प्राप्त आय रुपए 535.32 करोड़ से 01.81 प्रतिशत अधिक है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.