


बीकानेर। शहर के पूगल रोड पर जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में जमकर घात व घूसे चले। चार लोगों के चोटें आई है। इन सभी घायलों को पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर पहुंचाया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है। दोनों पक्ष के लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बीकानेर के पूगल रोड पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लात व घुस्से चलाए। इसी बीच बचाव करने आई एक महिला के साथ भी मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि जमीं विवाद लम्बे समय से चल रहा है। गुरुवार को एक पक्ष के लोगों की ओर से दीवार बनाए जाने पर दूसरे पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरे प्रकरण में विष्णु गहलोत, पुष्पा देवी गहलोत, रोहित गहलोत व एक चालक को चोटें आई है।