दो गाडिय़ों के आमने सामने टक्कर, आधे दर्जन लोग घायल

Spread the love

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में गुरुवार दोपहर को एक सडक़ हादसे में करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार बीकानेर में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है जिससे सडक़ पर आमने सामने कम दिखाई दे रहा था। इसी के चलते गंगाशहर रोड़ पर स्थित दिव्यम अस्पताल के पास तेज गति से आ रही इनोवा कार व स्विफ्ट कार की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक बारगी सडक़ पर चित्कार मच गया। आस पास के लोग तुरंत हादासे स्थल पर दौड़ कर आये और गाडिय़ों में फसे लोगों को बाहर निकलते में मदद की। जानकारी के अनुसार सडक़ हादसे में दोनों गाडिय़ां बुरी तरीके से क्षतिग्रस्तह गई। इनोवा कार उदयपुर नंबर की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.