


बीकानेर। ग्रुप ऑफ़ भगतसिंह बीकानेर की ओर युवा क्रांतिकारी शहीद ऐ आजम भगत सिंह जी की 116 वीं जन्म जयन्ती पर बहुत ही उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाई गई। ग्रुप ऑफ़ भगत सिंह के महासचिव पवन कुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज तिरंगा यात्रा से हुआ। दोपहर 3 बजे स्थानीय एम.एम. ग्राउण्ड से ग्रुप ऑफ़ भगत सिंह की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गां नत्थूसर गेट, बारहगुवाड़ चैक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी रोड़, कोटगेट, के.ई.एम. रोड़, पब्लिक पार्क, कचहरी परिसर होते हुए जयनारायण व्यास काॅलोनी, II सेक्टर भगत सिंह पार्क पहुंची। तिरंगा यात्रा को मुख्य रूप से लखनऊ से पधारे चन्द्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद तिवारी, ग्रुप संरक्षक तोलाराम सियाग, नित्यानंद पारीक ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया।
ग्रुप अध्यक्ष नवल गिरी ने बताया कि तिरंगा वाहन यात्रा में जहां खुली जीप में अमित आजाद तिवारी व उनकी धर्मपत्नी नेहा तिवारी उपस्थित थे वहीं यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा सदस्य अपने वाहन पर तिरंगा लगाए भगत सिंह अमर रहे, इन्कलाब जिंदाबाद, भारतमाता की जयघोष के नारे लगा रहे थे। युवाओं द्वारा लगाए जा रहे जयघोष के नारे युवा शक्ति में भगत सिंह के प्रति श्रद्धा का परिचय दे रहे थे। जगह-जगह पर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
ग्रुप के सलाहकार राय विशाल शर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा के गन्तव्य स्थान पर पहुंचने के पश्चात् ग्रुप ऑफ़ भगत सिंह द्वारा प्रतिमा लोकापर्ण कार्य सम्पन्न हुआ। भगत सिंह जी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जहां एक ओर लखनऊ से विशेष आमंत्रित अतिथि चन्द्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद तिवारी, नेहा तिवारी थे। वही विशेष सम्मानित अतिथि के रूप में IG, BSF बीकानेर पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, श्रीमती उषा कंवर (मानव अधिकार), सामाजिक कल्याण संघ, नित्यानंद पारीक, तोलाराम सियाग ने संयुक्त रूप से शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सदर थाना उप पुलिस अधीक्षक शालिनी बजाज भी उपस्थित रही। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन गु्रप के महासचिव पवन कुमार राठी ने किया।
ग्रुप कोषाध्यक्ष संदीप सिंह राठौड़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम गु्रप अध्यक्ष नवल गिरी, नित्यानन्द पारीक, तोलाराम सियाग, रवि देवड़ा ने आगन्तुक सभी सदस्यों व मंचस्थ अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन देते हुए तोलाराम सियाग ने सभी अतिथियों का स्वागत कर ग्रुप ऑफ़ भगतसिंह के कार्यकत्र्ताओं के जोश की तारीफ की। नित्यानन्द पारीक ने पूर्व संभागीय आयुक्त डाॅ. नीरज के. पवन द्वारा प्रतिमा स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध में दिये गये विशेष सहयोग हेतु याद कर उनका आभार जताया। मुख्य अतिथि ललित आजाद तिवारी ने अपने उद्बोधन में वर्तमान पीढ़ी के लिए ऐसे क्रांतिकारी की जीवनी जानने के बारे में प्रकाश डालते हुए भगत सिंह व चन्द्रशेखर आजाद की कुछ घटनाओं से सुनाते हुए उनके देश स्वतंत्रता में दिये गए योगदान को याद किया।
IG, BSF बीकानेर पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने भगत सिंह को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया और कहा कि निकट भविष्य में उनकी इच्छा भगत सिंह के नाम पर एक अच्छी ब्रिगेड बनाकर उसमें ग्रुप ऑफ़ भगत सिंह के सभी सदस्यों को आमंत्रित करने की इच्छा प्रकट की। मानव अधिकारी सामाजिक कल्याण संघ की श्रीमती उषा कंवर ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले ग्रुप ऑफ़ भगत सिंह के सभी युवा कार्यकत्र्ताओं को मंच पर बुलाकर अपनी ओर सामुहिक स्वागत/अभिनन्दन करते हुए कहा कि मैं आज नमः आंखों से इन सभी कार्यकत्र्ताओं के हौंसले की तारीफ करती हूँ जिन्होंने युवा क्रांतिकारी शहीद ऐ आजम भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थापित का महत्त्वपूर्ण कार्य कर बीकानेर के इतिहास में स्वर्णिम इतिहास बनाया है। सभी मंचस्थ अतिथियों ने अपने उद्बोधन में वर्तमान में ऐसे क्रांतिकारियों की प्रतिमा स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया और ग्रुप ऑफ़ भगतसिंह के कार्यकत्र्ताओं की जमकर तारीफ की।
ग्रुप के महासचिव पवन कुमार राठी ने बताया कि इस अवसर पर जहां मंचस्थ सभी अतिथियों को ग्रुप ऑफ़ भगतसिंह की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया, वहीं कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग हेतु रवि भार्गव, भवानी शंकर राठी, विरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, घनश्याम कल्याणी, अशोक बागड़ी, नारायण डागा, मनोज बजाज, जनक सिंह (मूर्तिकार), कुशाल रामावत, नत्थूलाल भाटी, महेन्द्र सिंह, शशि मोहन मूंधड़ा, बाबूलाल मोहता, अशोक सारस्वत, संजय गुप्ता (पार्षद), राय विशाल शर्मा, राजकुमार सारण, भरतसिंह, तोलाराम सियाग, दीपक शर्मा, धीरज सारस्वत, दिलराज (छत्तीसगढ़), महेन्द्र कुमावत, अर्जुन सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह भाटी, नित्यानंद पारीक के अलावा अन्य सक्रिय सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया।
इस अवसर पर BSF के उपस्थित नौजवानों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी तथा राजसमंद से पधारे भरत सिंह ने अपनी रचनात्मक कविताएं एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ दी। ग्रुप उपाध्यक्ष रवि देवड़ा द्वारा आज के सम्पूर्ण कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा नत्थूलाल भाटी, राय विशाल शर्मा, महेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह भाटी, संदीप सिंह, विशाल स्वामी, वाजिद खान, अमन सिंह, आदित्य आदि का विशेष सक्रिय सहयोग रहा।