बीकानेर से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन हुई रवाना

Spread the love

बीकानेर। जय श्रीराम के उद्घोष व जयकारों के साथ सोमवार को बीकानेर से पहली रेल अयोध्या के लिए रवाना हुई। इस मौके पर अयोध्या के लिए ट्रेन में सफर करने वाले श्रीराम भक्तों का जोश देखते ही बन रहा था। सोमवार को पहली आस्था ट्रेन बीकानेर से अयोध्या के लिए रवाना हुई। इसमें तकरीबन 22 घंटे का सफर राम भक्तों को करना होगा। कल दोपहर 12 बजे यह आस्था ट्रेन अयोध्या पहुंचेंगी। पहली इस आस्था ट्रेन में ढाई सौ से अधिक यात्रा रवाना हुए। इस आस्था ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है तथा प्रत्येक बोगी में पुलिस का मूवमेंट रहेगा। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि बीकानेर से कार सेवक, विहिप कार्यकर्ता, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी समेत तकरीबन ढाई सौ से भी अधिक साधु संत रवाना हुए है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.