बीकानेर में ठंड से एक और जान गई, लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिला शव

Spread the love

बीकानेर। जिले में कड़ाके की ठंड जानलेवा साबित हो रही है। शुक्रवार सुबह लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया ठंड को मौत का कारण माना जा रहा है। यह घटना बीकानेर में ठंड से दूसरी मौत है। स्थानीय लोगों ने स्टेशन परिसर में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। रेलवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सामाजिक संस्था खिदमत गार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्था के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.