बीकानेर के इस इलाके में सिलेंडर के तेज धमाके के साथ हुआ ब्लास्ट, देखे वीडियो

Spread the love

बीकानेर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गौरी मार्केट की एक अंडर ग्राउंड दुकान में गैस सिलेंडर फटने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर फटने से दुकान की छत ढह गई। जिससे चार से पांच लोग घायल हुए है, खबर लिखे जाने तक तीन लोगों को मलबे से निकाल अस्पताल जाया गया है। वहीं, दो से तीन व्यक्तियों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर बिग्रेड व अन्य सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। वहीं, मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंच गए, जो राहत कार्य में प्रशासन का हाथ बंटा रहे हैं। साथ ही जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.