


बीकानेर। राष्ट्रीय स्वाभिमानी सामाजिक संगठन भीम सेना की राजस्थान महिला विंग प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मेघवाल नोसरिया की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश प्रमुख महेंद्र मेघवाल ने पाली निवासी दुर्गा मेघवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। दुर्गा मेघवाल को भीम सेना की महिला विंग राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाइयां प्रेषित की। इस मौके पर प्रदेश प्रमुख महेन्द्र मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण पर बढ़ चढ़कर कार्य करने वाली निडर संघर्षशील दुर्गा मेघवाल के संगठन में आने से संगठन और मजबूत होगा एवं संगठनात्मक कार्यों और महिला सशक्तिकरण में गति मिलेगी। उन्होंने दुर्गा मेघवाल को नवनियुक्ति की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के मूल उद्देश्य व सामाजिक कार्यो में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर काम करने को कहा।