


बीकानेर। चैत्र नवरात्र में घरों व मंदिरों में शक्ति की उपासना का क्रम जारी है। देवी उपासक व श्रद्धालु देवी मूर्तियों का अभिषेक, पूजन कर पाठ व मंत्र जाप कर रहे है। नौ दिवसीय पूजन अनुष्ठान में शनिवार को दुर्गाष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। घरों व देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन और आरती के आयोजन हुए। घर-घर में स्थापित देवी मूर्तियों की तेल, सिंदूर से पूजा अर्चना कर लापसी का विशेष भोग अर्पित किया। जो श्रद्धालु आठ नवरात्र पूजन अनुष्ठान करते है, वे नवरात्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। हवन में आहूतियां दी इस दौरान देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया गया तथा उनको भोज करवाया गया। रामनवमी पर्व कल मनाया जाएगा। नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रा पूजन अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। देवी मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। घरों व मंदिरों में कन्या पूजन के आयोजन होंगे।
101 कन्याओं का पूजन
पवनपुरी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को इनरव्हील क्लब की ओर से 101 कन्याओं का पूजन किया गया। बालिकाओं के तिलक कर एवं मौली बांधकरपूजन किया गया। बालिकाओं को फल, मिठाईयां वितरित की गई। बालकों को भी फल मिठाई दिए गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा सोनिया छींपा, विद्यालय प्राचार्या रचना गुप्ता, सचिव रोमिका गर्ग, विजयलक्ष्मी महेश्वरी, मोनिका चौधरी, करुणा गुप्ता, रवि आचार्य, अरविंद शेखावत, सविता राव, संतोष पूनिया, मोहम्मद रमजान, विजय व्यास, एकता तापडिय़ा आदि उपिस्थत रहे।