अक्टूबर की शुरूआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 48.50 रुपये की बढ़ोतरी

Spread the love

बीकानेर। अक्टूबर का महीना त्यौहारों से भरा है। ऐसे में महीने के पहले ही दिन से मंहगाई की मार पडऩे जा रही है। गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गयी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं पर भार पडना तय है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 48.50 रूपए की वृद्धि की गयी है। आज सुबह से नई दरें लागू हो गयी है। अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1767 रूपए के करीब हो गयी है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इस बार अक्टूबर को मिलाकर तीन महीने का समय हो गया जब सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों की तरफ से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले सितंबर और अगस्त में भी गैस के रेट बढ़ाए गए थे। सितंबर में 39 रुपये और अगस्त में 8-9 रुपये की मामूली बढ़त की गई थी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.