लालगढ-दादर-लालगढ रणकपुर एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

Spread the love

बीकानेर। रेलवे द्वारा लालगढ- दादर-लालगढ रणकपुर एक्सप्रेस रेलसेवा के लालगढ एवं बीकानेर स्टेशन पर तथा दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा के बीकानेर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार गाडी सख्ंया 14707, लालगढ-दादर रणकपुर एक्सप्रेस 07.07.24 से लालगढ से अपने निर्धारित समय 08.05 बजे के स्थान पर 07.55 बजे प्रस्थान कर बीकानेर स्टेशन पर 08.20 बजे आगमन व 08.30 बजे प्रस्थान के स्थान पर 08.10 बजे आगमन व 08.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14708, दादर-लालगढ रणकपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 06.07.24 से दादर से अपने निर्धारित समय 12.35 बजे प्रस्थान कर लालगढ स्टेशन पर 12.05 बजे के स्थान पर 12.15 बजे पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 06.07.24 से दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से प्रस्थान कर बीकानेर स्टेशन पर 13.10 बजे के स्थान पर 13.20 बजे आगमन करेगी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.