चुनाव प्रभारी रांका ने 22 प्रत्याशियों के साथ बनाई रणनीति, प्रचार की ली जानकारी

Election in-charge Ranka formed strategy with 22 candidates, information about campaign
Spread the love

बीकानेर। संभाग के श्रीगंगानगर जिले में श्री करणपुर नगर पालिका चुनाव प्रभारी महावीर रांका ने शुक्रवार को भाजपा के 22 प्रत्याशियों के साथ मीटिंग कर चुनावी प्रचार-प्रसार की रणनीति तय की। चुनाव प्रभारी महावीर रांका ने उपस्थित प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा कार्यकर्ता को तवज्जो दी है, हमारा उद्देश्य जनहित कार्य का रहना चाहिए। मंडल अध्यक्ष रविन्द्र ने बताया कि चुनाव प्रभारी रांका द्वारा सभी प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश छाबड़ा, राजन तनेजा, नीलू, अशोक बंसल, गोविन्द गुप्ता, ओम राजपुरोहित सहित नगर भाजपा करणपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply