


बीकानेर। कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अशोक गहलोत फैन्स क्लब का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा। कांग्रेस के युवा नेता ऋषि कुमार व्यास इसके प्रदेश अध्यक्ष होंगे तथा वहीं इसकी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया गया है। लोकेश शर्मा इसके संरक्षण होंगे। अशोक गहलोत फैन्स क्लब के अध्यक्ष व्यास के अनुसार संरक्षक लोकेश शर्मा के निर्देश पर बीकानेर के रवि कलवाणी को संगठन महासचिव बनाया गया है। संगठन के महासचिव रवि कलवाणी ने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा की ओर क्लब के प्रदेशाध्यक्ष ऋषि व्यास का आभार जताया है।