


बीकानेर। संभाग के श्रीगंगानगर जिले के एक गांव में खेती करते समय अचानक खेत में एक खेत में एक खोपड़ी मिली। जिससे किसान भयभीत हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआवना कर मानव शरीर की खोपड़ी को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर जिले के कचार प्वाइंट चक 06 जेड का है। फिलहाल पता नहीं लग पाया है कि खेत में मिली मानव खोपड़ी पुरुष की है या महिला की। फिलहाल पुलिस इसकी डीएनए की जांच करवाने में जुटी है।