


जैसलमेर। 5 बच्चों का पिता नाबालिग लडक़ी को लेकर भाग गया। विवाहिता ने पति को पकडक़र वापस लाने की अर्जी महिला थाने में दी है। महिला ने बताया कि पति मारपीट कर गहने लेकर भाग गया। दूसरी ओर नाबालिग के पिता ने भी बेटी को भगाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पॉक्सो में मामला दर्ज किया है। जैसलमेर महिला थानाधिकारी तेजकरण परिहार ने बताया कि आरोपी की पत्नी हस्तु देवी ने पति को पकडक़र वापस लाने की अर्जी दी है। उसने बताया कि अर्जुन राम से साल 2003 में शादी हुई थी। उसके 5 बच्चे भी है। वह और उसका पति मजदूरी करके सास-ससुर और बच्चे का पेट पालते हैं। 24 मार्च की रात को पति उससे मारपीट कर गहने लेकर घर से भाग गया। आस-पास तलाश की तो पता चला मोहनगढ़ इलाके के किसी गांव की नाबालिग लडक़ी को साथ लेकर भागा है। पीडि़ता ने महिला थाने में पति को पकडक़र लाने की अर्जी दी। उनका कहना है कि 5 छोटे-छोटे बच्चों को लेकर अकेली कहां जाएगी। उसने महिला थानाधिकारी को पति को जल्दी से पकडक़र लाने की गुजारिश की है। मामले की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा पांडे महिला थाने पहुंची। महिला थानाधिकारी तेजकरण परिहार ने बताया कि नाबालिग के पिता ने 25 मार्च को मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को अर्जुन राम नाम का आदमी शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अर्जुन राम की पत्नी हस्तु ने भी पति को पकडऩे की बात कही है। पुलिस टीम अर्जुन राम की तलाश में लगी हुई हैं।