


बीकानेर। जिले के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक करने का प्रयास का मामला सामने आया है। घटना 19 मार्च की है। इस संबंध में नोखा के बागड़ी राजकीय जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने ससुराल वालों पर एसिड अटैक का प्रयास करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने अपने पति डॉ. रामरतन, जेठ डॉ. रामचंद्र और ससुर मनफुलाराम पर साजिश का आरोप लगाते हुए नोखा थाने में गुरुवार रात को शिकायत दर्ज कराई है। डॉ. इंदुबाला ने रिपोर्ट में बताया कि घटना 19 मार्च की है। एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। वह विभिन्न दरवाजे और खिड़कियां चेक कर रहा था। जब उसने दरवाजा खोला तो वह अज्ञात व्यक्ति एसिड की बोतल छोड़कर दीवार फांदकर भाग गया। जिसकी पूरी घटना क्वार्टर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। डॉ. इंदुबाला के अनुसार उनके ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। ससुराल वाले उन पर तलाक के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्हें धमकी दी गई कि तलाक पर हस्ताक्षर नहीं करने पर वह जीवित नहीं रहेंगी। इससे पहले 18 नवंबर 2023 को भी एक महिला ने उनके क्वार्टर में घुसकर जहर डालने का प्रयास किया था। डॉक्टर का आरोप है कि यह घटना भी फोरेंसिक एक्सपर्ट उनके जेठ और पति की साजिश थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।