मंदिर में दीपक से महिला के कपड़ों में लगी आग, झुलसने से मौत

Fire in the clothes of a woman caught by a lamp in the temple, death due to scorching
Spread the love

अलर्ट भारत समाचार, बीकानेर। बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र के सींथल गांव में एक मंदिर में दीपक से एक महिला के कपड़ों में आग गई। जिससे वह महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सींथल गांव के वार्ड नं. 2 में अनी देवी पत्नी मधाराम नखत बन्ना मंदिर में पूजा कर रही थी। इस दौरान मंदिर में दीपक से कपड़ों में आग गई जिससे अना देवी बुरी तरह से झुलस गई। जिससे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र मनोज ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.