


बीकानेर। कुईं खोदते वक्त मिट्टी ढहने व उसके नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक रामेश्वर लाल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक भैरू कुटिया के नजदीक रामेश्वर लाल कुईं खोद रहा था। कुई की मिट्टी पोली होने तथा अचानक पशु आ जाने की वजह से मिट्टी का दड़बा उस पर आ गिरा और रामेश्वर लाल उसके नीचे दब गया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रामेश्वर लाल के साथ उसका बेटा भी इस काम में लगा हुआ था, किंतु हादसे के वक्त वह किसी काम से दूर गया हुआ था। ऐसे में उसकी जान बच गई।