वृंदावन एनक्लेव कॉलोनी में करंट लगने से मजदूर की मौत

22 year old woman dies after drinking poisonous water
Spread the love

बीकानेर। वृंदावन एनक्लेव में बन रहे एक मकान में काम करते हुए मजदूर को करंट आ गया था, पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने अब जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। घटना 12 अक्टूबर की है, जब जयपुर रोड पर स्थित वृंदावन एनक्लेव में अनिल कुमार का घर बन रहा था। इस दौरान वहां सर्वोदय बस्ती के नरसिंह सागर तालाब में रहने वाले शंकरलाल नायक का भाई काम कर रहा था। इसी दौरान भाई के करंट आ गया। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शंकर लाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस पर अदालत में इस्तगासा लगाया गया। जिस पर अब मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस जांच का विषय है कि घर बनाते वक्त मजदूरों के लिए जो नियम लागू होते हैं, वो किए गए थे या नहीं। नगर विकास न्यास और नगर निगम मकान बनाने की अनुमति के साथ ही मजदूरों की सुरक्षा के लिए काफी दिशा निर्देश देते हैं लेकिन इनकी पालना नहीं होती। यहां तक कि श्रम विभाग भी मजदूरों की सुरक्षा के लिए काम करता है। कुछ शुल्क भी वहां जमा कराना होता है ताकि हादसा होने पर मजदूर के परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके। इन नियमों का पालन नहीं हो रहा।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.