


बीकानेर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का 19 अप्रैल को बीकानेर का दौरा प्रस्तावित है। हाल फिलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजे विधायक सिद्धी कुमारी की दादी व पूर्व राजमाता सुशीला कुमार जी के निधन पर उनके निवास स्थान पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए जाएंगी। उसके बाद राजे का श्रीगंगानगर जाने का दौरा भी प्रस्तावित है। राजे के बीकानेर आने की खबरों के बाद राजे जुट सक्रिय हो गया है।