सड़क हादसे में देहात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन

Former district president of the countryside BJP died in a road accident
Spread the love

बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक ट्रक से कार की टक्कर हो गई जिससे उसमें सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें सवार देहात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद सहित एक अन्य महिला का उपचार के दौरान निधन हो गया है। जिसकी सूचना मिलने पर विधायक गिरधारीलाल महैया व पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल अस्पताल पहुंचे है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर जगदेववाला व जामसर के बीच देहात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद की गाड़ी एक ट्रक से भिड़ गई जिससे उसमें सवार दुसार सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए ट्रोमा सेंटर लाया गया है। जहां उपचार के दौरान दो जनों ने दम तोड़ दिया है। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही भाजपा खेमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply