गैंगस्टर रोहित गोदारा दुबई से चला रहा है गैंग, फर्जी पासपोर्ट बनाकर फरार हुआ दिल्ली से

Gangster Rohit Godara is running gang from Dubai, came out of Delhi by making fake passport
Spread the love

बीकानेर। पिछले कुछ समय से राजस्थान में अपराध जगत में आतंक मचा रहे गैंगस्टर रोहित गोदारा के दुबई में होने की खबर सामने आ रही है। इसको लेकर सभी एजेंसियां अलर्ट मोर्ड पर आ गई है। इस संबंध में गोदारा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस के लिए 15 फरवरी को इंटरपोल को लेटर लिखा गया है। साथ ही देश के सभी एयरपोर्ट पर लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार रोहित 13 जनू 2022 को दिल्ली से दुबई भाग गया था। उसने पवन कुमार के नाम से एक फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। पासपोर्ट बनाने के 2 दिन बाद रोहित दिल्ली से निकला। दुबई जाने के बाद रोहित को दुबई में खतरा लगा। इसके बाद अजरबैजान चला गया। अजरबैजान में उसे पुलिस ने पकड़ा, लेकिन उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं होने पर उसे छोड़ दिया। अजरबैजान पुलिस ने रोहित को दो बार पकड़ा था। वहां से रोहित फिर दुबई चला गया और अभी वहीं हैं। अपनी पूरी गैंग को चला रहा है।
32 मामले दर्ज है रोहित के खिलाफ
रोहित गोदारा पर एक लाख रुपए का इनाम भी राजस्थान पुलिस ने घोषित कर रखा है। गोदारा के खिलाफ राजस्थान में 32 केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, वसूली जैसे मामले हैं।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.