गाड़ी का टैंक करवा लें फुल, इस तारीख के बाद शुरू हो सकती है पेट्रोल पम्पों की हड़ताल!

Get your car's tank full, petrol pump strike may start after this date!
Spread the love

बीकानेर। गत 15 सितम्बर को पेट्रोल पम्प एसोसिएशन की सरकार से हुई वार्ता का समय निकल जाने के बाद भी मांगे नहीं मानी गई है। इस पर पेट्र्रोल पम्प संचालकों में भारी रोष व्याप्त है। इसके चलते जल्द ही पेट्रोल पम्प संचालकों की सांकेतिक हड़ताल शुरू कर सकते है। जानकारी में रहे कि पेट्रोल पंप संचालकों की एसोसिएशन ने सरकार से वार्ता की है लेकिन वह बेनतीजा रही है। कुछ दिन पहले भी हड़ताल की गई थी और दो दिन में अधिकतर समय की इस हड़ताल के चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। एसोसिएशन ने पंद्रह सितंबर को मंत्री प्रताप सिंह से वार्ता की थी और प्रताप सिंह ने दस दिन के भीतर एम्पावर्ड कमेटी की रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंपने के लिए कहा था। लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी न तो रिपोर्ट बनी और सरकार ने कोई दखल दिया। अब पंप संचालकों का कहना है कि तीस सितंबर तक रात आठ बजे से दस बजे तक हड़ताल करेंगे। उसके बाद एक अक्टूबर से सवेरे छह बजे से शाम छह बजे तक पंप बंद रहेंगे। फिर भी सरकार मांगे नहीं मानती है तो फिर दो अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.