अचानक गाड़ी से उतरा बालक सड़क पर गिरा,सिर में चोट लगने से मौत

Spread the love

बीकानेर। अचानक किसी वाहन के पीछे चढऩे के कारण जनहानि हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी थाना क्षेत्र के उदासर फांटे के पास 30 सितम्बी की सुबह 10 बजे की है। जहां पर 16 वर्षीय बालक विवेक सिंह वाहन के पीछे चढ़ गया ओर ड्राइवर को पता ही नहीं चला। कुछ दूर जाने के बाद बालक स्वत: ही गाड़ी से उतरा तो सड़क पे गिर गया। जिसके चलते उसके सिर पर गंभीर चोंटें आयी। जहां से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के पिता वीर बहादुर सिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.