कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर महिला से दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

Spread the love

बीकानेर। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने कोर्ट से इस्तगासे के आधार पर गंगाशहर थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिवार को मकान निर्माण के लिये रुपयों की जरूरत थी। महिला अपने ही समाज के तीन व्यक्तियों से मिली। आरोप है कि रुपए देने का झांसा देकर उन्होंने महिला को जोधपुर बुलाया। वहां से उसे अहमदाबाद ले गए। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया। उसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बालोतरा में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार यह घटना पिछले साल 27 दिसम्बर से 31 दिसंबर के बीच की बताई जाती है। गंगाशहर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.