बीकानेर में झमाझम के साथ गिरे ओले, देखे वीडियो

Hail fell with thunder in Bikaner, watch video
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर जिले में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर दोपहर बाद झमाझम के साथ ओलावृष्टि हुई। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश की रफ्तार से शहर पूरी तरह से तरबतर हो गया। शहर की गलियां तर-बतर हो गई। वहीं गर्मी से परेशान लोगों ने बरसात में भीग कर स्वागत किया तथा लुत्फ उठाया। तेज हवाओं व बौछारों के साथ हुई बरसात के बीच बीछवाल, जस्सूसर गेट सहित अनेक स्थानों पर चने के आकार के ओले गिरे। ग्लोबल वार्मिंग के बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते अचानक मौसम में तेजी के साथ आए बदलाव के चलते हुई बरसात व ओलावृष्टि के बाद वातावरण में ठंडक घोल दी है। कुछ देर तक उमस थी। उसके स्थान पर ठंडी हवाएं राहत दे रही है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply