


बीकानेर। ससुराल पक्ष की महिलाओं ने लड़कों के साथ मिलकर प्रेमी की पिटाई करने का वीडियो इन दिनों तेजी के साथ वायरल हो रहा है। दरअसल, मामला नागौर जिले का है। जहां एक विवाहिता अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाना चाह रही थी। ससुराल पक्ष के लोगों को यह बात नागवार हुई और कुछ लड़कों के साथ मिलकर ससुराल पक्ष की महिलाओं ने प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। इसका वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जहां कुछ महिलाएं एक युवक के बाल पकड़कर उसको पिटती हुई नजर आ रही है। फिलहाल दोनों ही पक्ष की ओर से थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि उधर विवाहिता ने पुलिस को बयान दिये है। जिसमें स्वेच्छा से प्रेमी के साथ रहने की बात कहीं है।