






बीकानेर। राष्ट्रीय वंचित लोक मंच बीकानेर की ओर से कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया के जन्मदिवस माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों ने थानाधिकारी को बधाईयां देते हुए उनके नेक कार्यों के लिए हौसला अफजाई की। इस अवसर पर मंच के जोनल अध्यक्ष विनोद सिसोदिया, राष्ट्रीय वंचित लोक मंच के अत्याचार एवं भ्रष्टाचार निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोनू टाईगर, विश्व वाल्मीकि महापंचायत संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश सिसोदिया, मंच के संभाग अध्यक्ष निर्मल सर्वटेे, राष्ट्रीय वंचित लोक मंच केे सफाई कर्मचारी प्रकोष्ठ से संभाग अध्यक्ष अमित तेजी, सफाई कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिथुन चांवरिया, सफाई कर्मचारी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष दिलीप तेजी, युवा प्रकोष्ठ से संभाग उपाध्यक्ष राहुल बिवाल, युवा प्रकोष्ठ से शहर अध्यक्ष धर्मेश घारू, महिला प्रकोष्ठ से शहर अध्यक्ष आशा देवी पंडित, समाज सेवी सोनू गहलोत आदि मौजूद रहे।