श्रीगंगानगर-कोचुवेली-श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का लालगढ स्टेशन पर ठहराव

Bikaner youth dies after being hit by train
Spread the love

बीकानेर। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-कोचुवेली-श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का लालगढ स्टेशन पर प्रयोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 16311, श्रीगंगानगर-कोचुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 26.09.23 से श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा लालगढ स्टेशन पर 18.26 बजे आगमन एवं 18.28 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 16312, कोचुवेली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 30.09.23 से कोचुवेली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा लालगढ स्टेशन पर 20.40 बजे आगमन एवं 20.42 बजे प्रस्थान करेगी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.