


बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय एक विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसका शव फिलहाल पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस भी पहुंची हुई है। जानकारी के अनुसार मृतका अलका (25) पत्नी देवकिसन वाल्मीकि निवासी सरदारशहर हाल शिवबाड़ी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।